MD न्यूज़/मोहम्मद अशफाक

गोला-खीरी।
11 मोहर्रम के पावन अवसर पर एवन हेल्थ केयर फाऊंडेशन की ओर से गोला स्थित ईदगाह परिसर में श्रद्धा एवं अकीदत के साथ लंगर-ए-हुसैनिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लंगर ग्रहण किया तथा हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की।
इस अवसर पर फाऊंडेशन की ओर से श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए तंदूरी रोटी, दाल एवं ठंडे शरबत की विशेष व्यवस्था की गई। लंगर में सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ।


कार्यक्रम के दौरान फाऊंडेशन के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ भोजन वितरण एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने बताया कि मोहर्रम का संदेश इंसानियत, सत्य, न्याय और कुर्बानी का है तथा इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर वर्ष लंगर-ए-हुसैनिया का आयोजन किया जाता है।
फाऊंडेशन के अध्यक्ष मो.फ़राज़ खान ने कहा कि समाज सेवा और मानवता की सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता एवं जनकल्याण के लिए इस प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
लंगर कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
इस मौके पर आमिर खान सईदी,आशुतोष कश्यप, महफूज़ खान,मनीष शर्मा, अयूब , सीबू खान, पवन कुमार ,नूरुल खान, नईम आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed