महराजगंज। जिले के बृजमनगंज नगर पंचायत क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। वार्ड नंबर-2 में एक बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर 11 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।


स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड में नाली निर्माण कार्य के दौरान बाउंड्री वॉल के किनारे खुदाई कराई गई थी, जोअचानक दीवार ढह गई और पास में मौजूद कि*शोर उसकी चपेट में आ गया।


हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए मलबा हटाया और काफी मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर पंचायत के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि नाली निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और लापरवाही बरती गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। लोगो ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किए जाने की मांग कर रहे हैं।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *