MD न्यूज़
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
महराजगंज जनपद महराजगंज में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के अभियान के तहत थाना चौक साइबर सेल ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में ₹10,000 की पूरी धनराशि वापस करा दी।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई कार्यवाई –
पुलिस के अनुसार, थाना चौक क्षेत्र के ग्राम टीकर निवासी नईमुद्दीन अंसारी पुत्र जहीरूल अंसारी के साथ 13 सितंबर 2025 को ₹10,000 की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर थाना चौक साइबर सेल ने एमआरएम (MRM) पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप पीड़ित की ₹10,000 की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस करा दी गई।
महराजगंज पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।
