रिपोर्टर : देवीपाटन मंडल ब्यूरो चीफ मदनलाल

जनपद गोंडा के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी एवं युवा जननेता राहुल सिंह चौहान का जन्मदिन समारोह भव्यता और जनआस्था के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, समर्थक और श्रद्धालु शामिल हुए, जबकि अयोध्या धाम से आए सैकड़ों संत-महात्माओं ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित समाजसेवी एवं युवा चेहरा राहुल सिंह चौहान के जन्मदिवस समारोह ने जनसमर्थन और सामाजिक एकजुटता की नई मिसाल पेश की। समारोह में अयोध्या धाम से पधारे सैकड़ों संत-महात्माओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राहुल सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर हजारों की संख्या में ग्रामवासी, क्षेत्रवासी, समर्थक एवं शुभचिंतक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण तथा स्मृति चिह्न भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में आए अतिथियों के लिए विशेष जलपान की व्यवस्था की गई, जहां सभी ने प्रसाद स्वरूप जलपान ग्रहण किया।


समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समां बांध दिया। प्रसिद्ध कलाकार गगनदीप सहित अन्य कलाकारों ने अपने गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से जन्मोत्सव को यादगार बना दिया। पूरा परिसर शुभकामनाओं, जयघोष और उत्साह से गूंज उठा।
“जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान का जन्मोत्सव, अयोध्या से आए संतों का मिला आशीर्वाद, हजारों समर्थकों ने दी शुभकामनाएं।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed