ए एच एम डफरिन महिला चिकित्सालय कानपुर नगर के सामने की सड़क धंसी, खुली नगर निगम की पोल
एमडी न्यूज रिपोर्टर कानपुर नगर- शिवांगिनी अग्रवाल
कानपुर नगर- कानपुर नगर में भारी बारिश और जल भराव के कारण कई इलाकों में सड़क धंसने की गंभीर समस्याएं सामने आई। डफरिन महिला चिकित्सालय कानपुर क्षेत्र में एक बार फिर सड़क धंसने का मामला सामने आया स्थानीय लोग के अनुसार हल्की बारिश के बाद सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया और कार फस गई, जिससे क्षेत्र में आगमन को लेकर चिंता बढ गई है, नाम न छापने के शर्त पर एक ऑटो चालक ने बताया की बरसात दिनो में अक्सर सड़के धंस जाती हैं, नगर निगम इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि जहां सड़क धंसती है, वहां अंदर तक गहरा गड्ढा बन गया है। जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है । सवाल उठता है कब जागेगा जिला प्रशासन ?

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *