बदायूं। उसावाँ थाना क्षेत्र के ग्राम हडौडा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दातागंज रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अपने समस्त वन विभागीय स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुष्पलता, समस्त विद्यालय स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी है।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेने के साथ हुआ।

जितेन्द्र यादव
एम० डी० न्यूज जिला सहा० ब्यूरो चीफ बदायूँ

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *