बाराबंकी:- वन रेंज फतेहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय जसमंडा में बृहस्पतिवार को वन महोत्सव का शुभारम्भ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों कर्मचरियों,विद्यालय के स्टाफ,प्रतिनिधि वा छात्र छात्राओं ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी जहीर मिर्जा, डिप्टी रेंजर जितेन्द्र सिंह, वन दरोगा मानेश्वर सिंह,वन दरोगा रवीन्द्र कुमार, बीट प्रभारी विकास सिंह, बीट प्रभारी शैलेन्द्र कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा, विधालय के प्रधानाचार्या विधासागर, ग्राम प्रधान सिराजुद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे। सभी लोगो ने विधालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगो को जागरूक किया। छात्र छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता वा आम भंडारा,आम बहार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

13 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *