अमेठी जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना रामगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए बर्तन, हैंडपंप का हेड, सीलिंग फैन, पीतल का घंटा तथा तीन बोरी किताबें बरामद की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी के पर्यवेक्षण में जनपद भर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे क्षेत्राधिकारी अमेठी के नेतृत्व में थाना रामगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त कौशल विश्वकर्मा उर्फ विधायक पुत्र शिवपूजन विश्वकर्मा निवासी ग्राम सिंगठी थाना पीपरपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से तीन बोरियों एवं एक प्लास्टिक की झाल में रखा एक प्रेशर कुकर, एक हैंडपंप का हेड, एक सीलिंग फैन बिना ब्लेड, एक भगौना, एक पीतल का घंटा तथा तीन बोरी किताबें बरामद कीं।

पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि बरामद किया गया सामान चोरी का है। उसने करीब दस दिन पूर्व भादर स्थित दूल्हाराय जूनियर हाईस्कूल में रात के समय घुसकर इन सामानों की चोरी की थी। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की पहचान संबंधित विद्यालय से चोरी हुए सामान के रूप में की गई है।

मामले में थाना रामगंज में मुकदमा अपराध संख्या 74/2026 धारा 331(4), 305 एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चोर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामगंज , उपनिरीक्षक , हेड कांस्टेबल , कांस्टेबल तथा कांस्टेबल शामिल रहे।
अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *