शाहबाद/रामपुर (उत्तर प्रदेश): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन विधानसभा 38 के ग्राम सराय महेश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी नेता रामबहादुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

भीषण गर्मी को देखते हुए नेता रामबहादुर ने ग्रामीणों और राहगीरों को ठंडा शरबत बांटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

जन-जन तक पहुंचाया PDA का संदेश
शरबत वितरण के साथ ही समाजवादी नेता रामबहादुर ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) संदेश विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियां समाज के हर पिछड़े और वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प
इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रामबहादुर ने हुंकार भरी और कहा, “आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। क्षेत्र की जनता के सहयोग से हम उत्तर प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बनाएंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।”

इस मौके पर विधानसभा प्रभारी अम्बेडकर वाहिनी रोहित सागर, जुनैद पाशा, आमिल खान, आकाश यादव, शाहरुख, सुरजीत, और अमन मौजूद रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर एकजुटता का संकल्प लिया।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *