स्टेशन रोड पर 5 दिन पुरानी घटना, शराब खरीदने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट

कोतवाल बोले- सीसीटीवी से होगी पहचान, होगी कड़ी कार्रवाई

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव पुलिस चौकी अंतर्गत स्टेशन रोड पर स्थित कंपोजिट शराब दुकान के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले दो युवक पीड़ित को घेरकर मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद दुकान पर बैठे एक व्यक्ति ने भी लाठी-डंडों से युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। यह घटना लगभग पांच दिन पहले देर शाम की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक 5 दिन पहले शाम को कंपोजिट शराब दुकान पर शराब खरीदने गया था। वहां शराब लेने आए दो अन्य लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। मामूली कहासुनी ने गाली-गलौज और फिर मारपीट का रूप ले लिया।
नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया- “यह वीडियो पांच दिन पुराना है। शराब खरीदने को लेकर कहासुनी, गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। मारपीट करने वाले और पीड़ित युवक दोनों की पहचान कराई जा रही है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस की कार्रवाई

वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान शुरू कर दी गई है। कंपोजिट शराब की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर किस बात पर विवाद इतना बढ़ गया।
ऐसे में गंभीर सवाल यह उठते हैं कि शराब की दुकानों पर आए दिन होने वाली मारपीट पर आबकारी विभाग और पुलिस क्यों नहीं लगाती लगाम? क्या दुकानदारों की शह पर गुंडागर्दी बढ़ रही है?

जनता का सवाल:

स्टेशन रोड जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर शराब दुकान के सामने खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है और पुलिस को 5 दिन बाद वीडियो वायरल होने पर पता चला। बड़गांव चौकी पुलिस गश्त कहां थी?

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *