रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं ,भारतीय जनता पार्टी भा, जा, पा,के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के रोड शो के कारण लगे जाम में कई टी ई टी शिक्षक पात्रता परीक्षा अभ्यर्थी फस गए।जिसके कारण वे अपनी परीक्षा नहीं दे सके इस घटना पर समाज वादी पार्टी सपा,के सांसद आदित्य यादव ने सरकार को घेरा है। और प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है।यह घटना गुरुवार को हुई।जो टी ई टी परीक्षा का पहला दिन था ।दुर्विजय सिंह शाक्य बरेली से रोड शो करते हुए बदायूं पहुंचे थे।उनके काफिले में सौ से अधिक वाहन शामिल थे।जिसके कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रोड शो के दौरान दोपहर में तेज बारिश भी हुई ।इसके अलावा बरेली बदायूं मार्ग निर्माणाधीन हैं।जिससे पहले से ही यातायात धीमी गति से चल रहा है।इन परिस्थितियों के बावजूद भा, जा, पा, ने स्वागत सत्कार के नाम पर शक्ति प्रदर्शन के लिए रोड शो का आयोजन किया।बदायूं में तीन दिनों में पांच पालियों में 28,198 अभ्यर्थियों की टी ई टी परीक्षा होनी है।जिसमें आस पास के जिलों के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने के लिए रूट डाइवर्जन भी किया था। लेकिन यह कारगर नहीं हुआ।जाम में फंसने के कारण कई अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच पाए। और उनकी परीक्षा छूट गई।परीक्षा से वंचित रहे अभ्यर्थियों ने बदायूं की पुलिस पर सवाल उठाए। और वाहनों के काफिले को जमकर कोशा अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी पांच सालों की मेहनत बर्बाद हो गई।इस बीच सपा , सांसद आदित्य यादव ने अपने एक्स पूर्व में ट्यूटर प्लेट फॉर्म पर इस प्रकरण को उठाते हुए।सरकार की आलोचना की है।फिलहाल इस पूरे मामले पर भा ,जा, पा,के जिम्मेदार नेता कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे रहे हैं।

16 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed