रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर बदायूं में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया गया। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘पर्यावरण संरक्षण सप्ताह अभियान’ के तहत बदायूं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी के नेतृत्व में 53 अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया।
अभियान के अंतर्गत फखरे अहमद शोबी अपनी टीम के साथ बगली नगर, रफियाबाद विलहत, कान्हा नगला, कुंडरा, अहिरवारा और नदौलिया सहित विभिन्न गांवों में पहुंचे। इस दौरान फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

फखरे अहमद शोबी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। लगातार बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेरणा से उनके 53वें जन्मदिन पर 53 स्थानों पर वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया गया है।
वृक्षारोपण अभियान के दौरान ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मोद प्रकाश पाल, राममोहन सिंह, हर्षवर्धन लोधी, शौकत, देवेश, मुन्ने अली, बेचे अली, अफसर अली, अली मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने की यह पहल बदायूं में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों ने इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया।
