सहसवान/बदायूँ : जिलाधिकारी दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिह, उप जिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारियों के साथ सहसवान में वेडिंग जोन एवं पार्किंग के लिए चिन्हित किए स्थलों का निरीक्षण किया। सहसवान स्थित मौहल्ला चौधरी में सब्जीमण्डी में वेंडिंग जोन में स्थाई दुकानें बनी हुई हैं। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि इन दुकानों के आगे सम्बंधित विक्रेताओं के दुकान के नम्बर, नाम, पता भी अंकित कर दिए जाएं।

अकबराबाद में वाहन पार्किंग स्थल बनाया गया है। यहां उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि नगर से इतनी दूर पार्किंग स्थल न बनाया जाए, जिससे लोगों को मुख्य बाजार तक जाने में दिक्कत न हो। जो ठेले एवं खोमचें इधर-उधर लगते हैं, उनको यहां लगवाया जाए। क्रेता एवं विक्रेताओं की सुविधा अनुसार कार्य किया जाए।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *