आयुष्मान कार्ड बनाने मे लापरवाही बरतने पर 15 एडीओ और 150 पंचायत सचिवों के वेतन पर रोंक।

एम डी न्यूज़
बरेली में आयुष्मान कार्ड बनाने मे लापरवाही बरतने पर सरकारी काम में अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है। 15 एडीओ पंचायत और 150 पंचायत सचिवों की वेतन को रोकने का आदेश दिया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक में सामने आया कि जिले के सभी ब्लॉकों में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम बहुत धीमा चल रहा है. इस लापरवाही पर जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने नाराज़गी जताते हुए कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में सुधार नहीं होता, तब तक संबंधित सचिवों और पंचायत सहायकों को सैलरी नहीं मिलेगी. प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में सुधारने और लक्ष्य पूरा करने पर ही इनका वेतन देने का निर्देश जारी कर दिया है।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *