झारखंड, देवघर पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी लगी हाथ, पूरी खबर पढ़ें।
एम.डी. न्यूज़, देवघर जिला ब्यूरो चीफ, नवीन कृष्ण।
देवघर। नगर थाना को गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिले में संदिग्ध साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने ग्यारह साइबर अपराधियों को तथा एक किशोर निरुद्ध किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में, अजीत दास उम्र करीब 31 वर्ष, पिता प्रदीप दास, सा० पुनसिया, थाना बुढ़ई, सिकंदर दास उम्र 26 वर्ष, पिता कार्तिक दास, सा०पुनसिया, थाना बुढ़ई,बुलू दास उम्र करीब 30 वर्ष, पिता अर्जुन दास, सा० तिलौना, थाना देवीपुर, शिवम कुमार उम्र करीब 20 वर्ष, पिता संतलाल मंडल, सा०असाना, थाना मोहनपुर, गोखुल मंडल उम्र करीब 25 वर्ष, पिता स्व० राजकुमार मंडल,सा०नागादरी, थाना करौं, चंद्र कुमार मंडल उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व० पुलिस मॉडल,सा० नगादरी थाना करौं, इसाक अंसारी उम्र करीब 37 वर्ष, पिता रशीद मियां, सा० नगादरी थाना करौं, नवाज अंसारी उम्र करीब 21 वर्ष, पिता मोहमूद अंसारी,सा०टटकजोरी, थाना मार्गो मुंडा, मांगन मेहरा उम्र करीब 27 वर्ष, पिता स्व० वकील मेहरा,सा० सिरसा थाना पथरौल, संदीप मेहरा उम्र करीब 22 वर्ष, पिता दिनेश मेहरा, सा० सिरसा, थाना पथरौल, पंकज मिश्रा उम्र 27 वर्ष, पिता सुभाष मेहरा, सा० सिरसा रांगा, थाना पथरौल, सभी जिला देवघर क्षेत्र का निवासी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 14 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, दो प्रतिबिंब सिम बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड का उपयोग साईबर ठगी में उपयोग किए जाने की पुष्टि हुई है। ये सभी मुख्य रूप से फर्जी ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर केवाईसी, कैश बैक,
बैंकिंग सहायता,एपीके फाइल के बहाने लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। इसके अलावा उनके पास से बरामद मोबाइल आई एम ई आई नंबरों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी का शिकायत पाया गया था।

