MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

महराजगंज: ठूठीबारी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश –
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लोहरौली में दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मु0सं0-15/21 में दर्ज धारा 323, 325, 427, 504 एवं 506 भादवि से संबंधित मामले में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामसेवक पुत्र सुकई, निवासी ग्राम लोहरौली, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 55 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *