नरेश ओमर पत्रकार ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर/जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कंजरन डेरा मजरा जाफरपुर सिठर्रा में भाजपा नेत्री जालिद्री गिहार के घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।बताया जाता है कि बीते दिन गांव के सुंदरलाल, रोहित, ऋतिक, मंगल सिंह, मोहित, अमित, अनिल, रमई, कमल, धर्मेंद्र, करण पाल सिंह, देवी सिंह, गौरव समेत अन्य लोगों पर भाजपा नेत्री जालिद्री गिहार के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा था। घटना में जालिद्री गिहार के अलावा शाहिद, जीतू, मुकेश और मांगना घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा था।पीड़िता जालिद्री गिहार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला किया। जब सइदा, जीतू, मुकेश और मांगना उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। क्षेत्राधिकारी बिंदकी प्रियंक जैन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच की।देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी देवी सिंह पुत्र पूरन तथा गौरव पुत्र संतराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed