बिना फिटनेस के दौड़ रहे डंपर का टायर फटने से दुकानदार व राहगीर बाल – बाल बचे

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं,आसफपुर – बिसौली से आसफपुर मार्ग पर बीते शनिवार को एक डंपर का टायर फटने से जोरदार धमाका हुआ जिसके चलते स्थानीय दुकानदार , दोपहिया वाहन चालक व राहगीर बाल बाल बचे स्थानीय लोगों का मानना है कि डंपर मालिक व विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते जीर्ण क्षीण अवस्था में सड़क पर तेज गति से दौड़ रहे डंपर एच आर 58 सी 0902 का आसफपुर ब्लॉक के मुख्य द्वार के समीप अचानक टायर फटने से जोरदार धमाका हुआ जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बची ।यह वाकिया आसफपुर से बिसौली मार्ग पर विकास खंड कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप बीते शनिवार का बताया जा रहा है ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *