गोंडा झंझरी की सड़क। झंझरी: भारी बारिश से धंसी सड़क, आवागमन बाधित।
रिपोर्टर मदन लाल गोंडा

गोंडा। जिले के झंझरी विकासखंड के बनघुसरा ग्राम पंचायत में भारी बारिश से एक बड़ी सड़क धंस गई है। तिवारी बाजार से मफिया खैपुरम गांव को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर बड़ा गड्ढा हो जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। सड़क धंसने से स्थानीय निवासियों और मजदूरों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे लोगों की दैनिक गतिविधियां और रोजगार प्रभावित हुआ है।
ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग क्षतिग्रस्त होने से उन्हें आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों और मजदूरों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने ग्राम प्रधान मुरलीधर तिवारीऔर संबंधित अधिकारियों से समस्या का तत्काल समाधान करने की अपील की है, ताकि आवागमन फिर से सुचारु हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *