उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा प्रारंभ की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर तहसील सभागार (पारिजात सभागार), सिरौली गौसपुर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में रामनगर के नि० विधायक शरद कुमार अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन खंड शिक्षा अधिकारी सिरौलीगौसपुर सुषमा सेंगर द्वारा किया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, सिरौली गौसपुर अनिल कुमार सरोज की भी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत शिक्षकों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की योजना का मुख्य अतिथि द्वारा शुभारंभ कर लगभग 60 शिक्षकों को कैशलैस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर द्वारा विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, बैग एवं स्टेशनरी हेतु ₹1200 प्रति छात्र-छात्रा की धनराशि प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि शरद कुमार अवस्थी द्वारा शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ हुए एमओयू पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक हित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, मंडल महामंत्री अमित भैया राम जी नि० मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रहलाद कनौजिया,दीपक वर्मा, बलवंत प्रजापति, दयाशंकर शुक्ल, शिक्षक विजय सिंह यादव, सौरभ वर्मा, संतोष कुमार, प्रिया वर्मा, अर्शिया खातून, पूजा देवी, पूनम वर्मा, प्रिया वर्मा, अखिलेश सिंह, सचिन वर्मा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *