मितौली खीरी, 11 जुलाई 2026। मितौली में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु आज खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
आपको बता दें कि बालिका शिक्षा को लेकर समाज में काफी उत्सुकता दिख रही है। समस्त सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा समय समय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उसी के संदर्भ में आज दिनांक 11 जुलाई दिन शनिवार को एजुकेट गर्ल्स संस्था की तरफ से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए, सभी अनामांकित व शालात्यागी बालिकाओं के नामांकन एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए अपने ब्लॉक मितौली के खण्ड शिक्षा अधिकारी भगवान राव के साथ शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाई गई।


यह शिक्षा रथ मितौली ब्लॉक संसाधन केंद्र मितौली से चल कर प्राथमिक विद्यालय मितौली , उच्च प्राथमिक विद्यालय मितौली एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मितौली से होते हुए निकाला गया ।


इस शिक्षा रथ का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने एवं सभी बच्चों के पूर्ण नामांकन सुनिश्चित करना है।
उक्त जागरूकता रैली में छोटे से लेकर बड़े बच्चे, शिक्षक गण, फील्ड कोऑर्डिनेटर संदीप तिवारी, मांडवी शुक्ला, इम्पैक्ट एसोसिएट प्रदीप तिवारी, ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी पंकज शुक्ला, प्रोग्राम एसोसिएट विनीता शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव आदि शामिल रहे। जागरूकता रैली को लेकर समाज लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *