
भ्रष्टाचार में लिप्त, बेलगाम हुई नौकरशाही, पीड़ित हुए परेशान।
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं,आज धरना का तेरहवां: दिन स्थान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क निकट जिला चिकित्सालय जनपद बदायूं में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले प्रशासन द्वारा सताए गए लोग अपनी वैधानिक शिकायतें लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है । पीड़ितों की वैधानिक मांगों के समर्थन में, बरेली मंडल अध्यक्ष डॉ हरिनंदन सिंह पीड़ित परिवारों के लिए प्रशासन से लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। और समाज को जागृत करते हुए उन्होंने कहा नौकरशाही संस्कार विहीन उसी तरह है जैसे खुशबू के बिना फूल या पानी के बिना नदी। भौतिक समृद्धि इन्हें क्षणिक सुख दे सकती है, लेकिन एक गौरवमयी और सम्मानित जीवन , परम आदरणीय बाबा हरदेव सिंह पूर्व कमिश्नर, एवं एम देवराज पूर्व डीएम बदायूं, एम पदमजा पूर्व एसएसपी बदायूं से सीखना चाहिए कैसे इन महानुभाव के संस्कारों के बल पर ही जनता श्रद्धा के साथ याद करती है। एक सुसंस्कृत व्यक्ति न केवल स्वयं प्रगति करता है, बल्कि पूरे समाज को एक नई रोशनी देता है। सहसवान विधानसभा अध्यक्ष कुंवरपाल पाल सिंह यादव अपने संबोधन में कहा इस बेईमान नौकरशाही को अपनी जड़ों से जुड़े रहकर संस्कारों के इस अनमोल धन को सहेजने और उसे अगली पीढ़ी को सौंपने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। वरिष्ठ समाज सेवी मास्टर रक्षपाल सिंह ने कहा सच्चाई ईमानदारी अनुशासन , कर्तव्यनिष्ठा, प्रतीक्षा, एवं दृढ़ निश्चय वह हथियार हैं इसके आगे अन्याइयों को झुकना पड़ेगा । एडवोकेट राजेश मौर्य ने कहा इतिहास गवाह है कि शोषितों और वंचितों के हक के लिए हमेशा सामूहिक जन-आंदोलनों और जन सेवको के संघर्षों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं । धरने का नेतृत्व कर रहे किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने कहा जब तक इन गरीब असहाय लोगों पर किए अन्याय के कृत्य में शामिल सभी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए , इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा, जिला सचिव राजू कश्यप, बन्ने खां जिला उपाध्यक्ष, अतुल पटेल युवा जिला अध्यक्ष, मंच के सदस्य वीरेंद्र, सिंह प्रशांत सिंह, श्री कृष्ण , गजेंद्र, नारायणी देवी, श्रीवास्तव, राजू मौर्य एवं धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों में कुसुम लता, चन्द्र वती, किसवरी, स्नेह लता, दिलावर हुसैन विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे ।
