समाजवादी पार्टी पी, डी, ए, के महानायक अखिलेश यादव के जन्म दिवस के उपलक्ष में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत सदस्य हाजी मूसा द्वारा दी गई मांगो पार्टी।

एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोकरोली में आज दिनांक 12, 07,2026,को पूर्व मुख्यमंत्री पी, डी,ए,के महानायक अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष में हाजी मूसा द्वारा मांगो पार्टी का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के सभी अधिकारी अध्यक्ष कार्यकर्ता मांगो पार्टी में पहुंचे तथा मांगो पार्टी का आनंद लिया। संयोजकता कर रहे मीरापुर विधानसभा के अध्यक्ष सादिक चौहान तथा अध्यक्षता कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष जिया चौधरी, सभी साथी व अ मांगो पार्टी मे पहुंचे जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में माननीय अखिलेश यादव की सरकार बनने जा रही है। कोई रोकने वाला नहीं है। जिला अध्यक्ष ने जनता से अपील की सभी साथी एकजुट हो जाओ समय आपका शुरू हो गया है। तथा संयोजकता कर रहे मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान ने कहा कि वक्त बदलने वाला है अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना है। एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गद्दावर नेता समाजवादी पार्टी के सांसद नरेंद्र मलिक ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या राम मंदिर में चोरी केदारनाथ मंदिर में चोरी हो जाती है। सरकार को पता भी नही लगता सब इनकी मिली भगत होती है। गरीब जनता मंदिरों में दान देती है और भाजपा वाले उसे लूटकर ले जाते हैं। और कहां की आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसे भी टिकट देंगे हम उसको जीताने में अपनी जान की बाजी लगा देंगे यह कहना गलत है उसे टिकट मिलना चाहिए उसे मिलना चाहिए जिसे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहेंगे उसे ही चुनाव लड़ाया जाएगा और हम सब उसको जीतने का काम करेंगे और आने वाले 2027 में माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे और सांसद हरेंद्र मलिक ने जनता व कार्यकर्ताओं से कहा अपनी तैयारी शुरू कर दो अपने काम में लग जाओ आपकी सरकार आने वाली है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *