हाथरस: मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हाथरस में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पुलिस लाइन परिसर में आयोजित जनपद स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आम का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। पुलिस लाइन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने पौधों के संरक्षण, जल संरक्षण और पॉलीथीन की जगह कपड़े के थैले अपनाने की अपील की। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को आम के पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायकगण, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री के जन्मदिवस पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं भी दी गईं।

हाथरस से इमरान मलिक की खबर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed