पतंजलि योग समिति ऑटो डोरियम बदायूं में योग टीम ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षा संगीता शर्मा को द्वितीय बार राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं,आज पतंजलि योग समिति ऑडिटोरियम बदायूं में योग टीम ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका बहन संगीता शर्मा को द्वितीय बार राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया इसी के साथ बहन प्रियंका चौहान जिन्होंने उत्तर प्रदेश स्तर पर योग प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया उनके लिए भी पतंजलि योग समिति के द्वारा सम्मानित किया गया

साथ ही योग टीम के वरिष्ठ समाज सेवी भीमसेन सागर जी ने इस अवसर पर कहा की ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करने से पूरे जनपद बदायूं का सम्मान होता है यह अवसर पर बोलते हुए योग गुरु गिरधारी सिंह राठौड़ जी ने कहा कि जनपद बदायूं की कोई भी प्रतिभा किसी भी क्षेत्र में अपने कदम आगे बढ़ाती है तो हमारा प्रयास होगा की ऐसी प्रतिभाओं को हम सदैव सम्मानित करते रहें इस अवसर पर डॉक्टर जुगल किशोर ने कहा की संगीता शर्मा जी का जनपद बदायूं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है

विशेष कर उन्होंने बेसिक शिक्षा में जो आमूल चूल परिवर्तन किए हैं वे शिक्षकों के लिए हुए प्रेरणा स्रोत है इसी संदर्भ में बोलते हुए संगीता शर्मा ने कहा कि वह शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार इसी लगन से जीवन के अंतिम क्षणों तक सेवा में लगी रहेगी इस अवसर पर आवेश पाल सिंह जी नरेश पाल गुप्ता जी योगेंद्र पाल जी सचिन जी संजीव चौहान जी दिनेश शर्मा जी एवं प्रीति राठौर, अनीता सिंह गुनगुन सिंह,आदि उपस्थित रहे।

189 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed