इनर व्हील क्लब उदिता की अध्यक्ष बनीं संजुलिका सिन्हा, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व

वाराणसी। बनारस क्लब में आयोजित इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी उदिता के स्थापना एवं पदग्रहण समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए संजुलिका सिन्हा ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। नई कार्यकारिणी में रुचिका पटियाल (सचिव), अंजलि गुप्ता (कोषाध्यक्ष), कीर्ति सिंह (संपादक), स्मृति बाला (आईएसओ), कविता पाठक (आईपीपी) एवं श्वेता तोमर (उपाध्यक्ष) ने भी पदभार ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कामानी ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष संजुलिका सिन्हा ने सेवा, मित्रता और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता बताते हुए समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह में 32 जरूरतमंद बच्चों को जूते, दो गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, वाराणसी फॉर एनिमल डॉग सेंटर को पांच पंखे तथा छात्रा कीर्ति पांडेय को शिक्षा के लिए ₹5,000 की सहायता प्रदान की गई। साथ ही क्लब में 20 नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। समारोह में जीत सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *