आयुर्वेद और डायरेक्ट सेलिंग से स्वरोजगार का दिया गया मंत्र।

देवा, बाराबंकी। जी.एस.आर.सी. इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का साप्ताहिक ट्रेनिंग प्रोग्राम रविवार को देवा विकासखंड स्थित प्रतिभा इंटर कॉलेज, भयारा मोड़, देवा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद भर से आए सैकड़ों प्रशिक्षक और युवा शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक एवं मनी शंकर राय ने उपस्थित सभी प्रशिक्षकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने कहा, आज के समय में दो चीजें सबसे ज्यादा जरूरी हैं अच्छा स्वास्थ्य और आर्थिक आत्मनिर्भरता।जी.एस.आर.सी. इंडस्ट्रीज इसी दोनों लक्ष्य पर काम कर रही है।वहीं कंपनी के प्रथम स्टार डायरेक्टर कुलदीप कुमार यादव ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और हर्बल उत्पादों से हम बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकते हैं और स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं साथ ही उन्होंने एम.एल.एम. के माध्यम से डायरेक्ट सेलिंग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, डायरेक्ट सेलिंग युवाओं के लिए स्वरोजगार का सबसे बड़ा माध्यम है। इसमें बिना बड़े निवेश के आप अपनी टीम बनाकर सम्मान और अच्छी आय दोनों कमा सकते हैं। बस ईमानदारी, मेहनत और उत्पाद की गुणवत्ता पर भरोसा जरूरी है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षुओं ने आयुर्वेद को घर-घर पहुंचाने और स्वरोजगार से लोगों को जोड़ने का संकल्प लेते हुए कहाकि जी.एस.आर.सी. इंडस्ट्रीज का उद्देश्य हर गांव तक शुद्ध आयुर्वेद पहुंचाना और हर युवा को रोजगार देना है।इस अवसर पर प्रथम सिल्वर डायरेक्टर एवं कार अचीवर प्रीती यादव,मनोज कुमार वर्मा,
डायरेक्टर अंजली गौतम, बिंदू वर्मा, अमरसिंह यादव, मेराज अहमद, स्कूटी अचीवर्स रोमा देवी, दिव्या भारती, गोल्डी मिश्रा, सुमन मौर्या,डिस्ट्रीब्यूटर
बीना शर्मा, फूललमती, गुलशन देवी,ममता मौर्या,ममता श्रीवास्तव, सुमन गौतम,किरन, रूबी श्रीवास्तव,नैतिक मिश्रा,चंदन यादव,आराध्या यादव,शिवम यादव, शिवानी, यादव विनोद मिश्रा, विजय वर्मा आदि उपस्थित थे।
तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।
