MD News बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन (दभेड़ी वाले)बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर
केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र परिवार अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत सरकार सोलर पैनल लगाने पर निर्धारित पात्रता के अनुसार सब्सिडी भी प्रदान करती है, जिससे उपभोक्ताओं का खर्च कम हो जाता है।

इस योजना का उद्देश्य बिजली बिल में राहत देना, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। इच्छुक नागरिक आधिकारिक प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
MD NEWS बहुआयामी समाचार
“बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे..”
3 views
