शाहजहांपुर। तिलहर विकासखंड की ग्राम पंचायत ढकिया रघा में सरकारी नलकूप (ट्यूबवेल) पिछले लगभग 12 से 14 वर्षों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद आज तक नलकूप की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, नलकूप बंद होने के कारण खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंच पाता, जिससे फसलें सूखने लगती हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उनका कहना है कि यदि सरकारी नलकूप चालू हो जाए तो क्षेत्र के अनेक किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी और उनकी फसलें सुरक्षित रहेंगी।

इस संबंध में शिकायतकर्ता शिव प्रताप सिंह ने गांव के दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थनापत्र के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से नलकूप की शीघ्र मरम्मत कराकर उसे चालू कराने की मांग की हैं

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बंद पड़े सरकारी नलकूप को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, ताकि क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था सुचारु हो सके और किसानों को राहत मिल सके।

MD news बहु आयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन शाहजहांपुर
रिपोर्टर विक्रम सिंह
मो 6394063304

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed