रिपोर्ट-स्वामीनाथ कुमार
महराजगंज। थाना घुघली पुलिस ने बसन्तपुर बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चार मोबाइल मदरबोर्ड तथा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। 10 जुलाई को बसन्तपुर बाजार स्थित A to Z मोबाइल की दुकान से चार मोबाइल फोन और चार मदरबोर्ड चोरी होने के मामले में थाना घुघली पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त TVS Raider (UP55AX2537) तथा Hero HF Deluxe (UP56BB5591) बरामद की। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में अजय वर्मा, रेजानूर अली और विवेक वर्मा शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

