गोंडा।नगर पालिका में भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नगर पालिका में तैनात नजूल अमीन गुरुचरण पांडे को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी अमीन गुरुचरण पांडे किसी जमीन के पट्टे/नजूल मामले को निपटाने के एवज में 1 लाख रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और उसे रिश्वत लेते समय दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नगर कोतवाली लाया गया है। जहां एंटी करप्शन की टीम उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई से नगर पालिका में हड़कंप मच गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed