महराजगंज। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 अदद टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम गांगी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 19 टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 एमएल) बंटी बबली ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed