बरेली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर दिनांक 12 जुलाई 2026 को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल के साथ वन विभाग द्वारा आयोजित सरकारी कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ-दिल्ली राज्य मार्ग, जिला कारागार परिसर तथा संगठनात्मक क्षेत्र मढ़ीनाथ मंडल स्थित वीर भट्टी पार्क में पौधे लगाए गए। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना तथा लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *