Oplus_131072

बिल्सी में भीषण हादसा, ट्रक बचाने के चक्कर में पलट गया कांच से भरा ट्रक।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं, बिल्सी जानकारी के मुताबिक यह हादसा बिल्सी बिसौली मार्ग पर बैरमई बुजुर्ग गांव के पास हुआ।फिरोजाबाद निवासी नेम सिंह कैंटर में कांच भरकर मुरादाबाद जा रहे थे।बैरमई बुजुर्ग निवासी सर्वेश शर्मा ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास से चालक ने अपने कैंटर को साइड से बचाया कैंटर असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए।गाड़ी में लदी कांच की बोतले टूट गई।

Oplus_131072

और लाखों रुपए का सामान सड़क पर बिखर गया।हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला घायलों की पहचान चालक नेम सिंह और एक अन्य व्यक्ति के रूप मे हुई है।दोनों को आनन फानन में बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची। और हादसे की जानकारी ली।क्षतिग्रस्त कैंटर को सड़क से हटाकर साइड से खड़ा करवा दिया ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस हादसे के बाद बिल्सी बिसौली मार्ग पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद यातायात को सुचारू रूप से चालू करवा दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *