रामपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह ने आज ज़िला अस्पताल रामपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीज़ों और उनके तीमारदारों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना तथा इलाज और अस्पताल में उपलब्ध सहूलियतों के बारे में जानकारी हासिल की दौरे के दौरान कई मरीज़ों और उनके परिजनों ने इलाज, दवाइयों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराया।

युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह ने उनकी बातों को ग़ौर से सुना और भरोसा दिलाया कि अवाम से जुड़े इन मसलों को संबंधित अधिकारियों के सामने मज़बूती से उठाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर इलाज मिलना उनका बुनियादी हक़ है और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की कमी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। AIMIM हमेशा अवाम के हक़ और उनकी बुनियादी ज़रूरतों के लिए आवाज़ उठाती रहेगी।


दौरे के दौरान अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी अपनी समस्याएँ साझा कीं और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की उम्मीद जताई इस मौके पर प्रदेश पश्चिम सचिव परवेज निजामी युवा ज़िला महासचिव अब्दुल रहमान खान युवा ज़िला महासचिव शाह आलम खान जुनेद खान जमशेद खान अकील वासिफ नईम अंसारी राहत अली आदी मौजूद रहे।

12 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed