महराजगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में सोमवार से ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू हुआ।

पुलिस विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में महराजगंज सदर, घुघली और परतावल ब्लॉक के 34 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक सोच विकसित करने तथा हिंसा की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स आगे ग्राम स्तर पर 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के साथ छह सप्ताह तक विभिन्न विषयों पर संवाद सत्र आयोजित करेंगे। प्रशिक्षण में रोल-प्ले, केस स्टडी और समूह चर्चा के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed