रवि रावत की रिपोर्ट

बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सकेंद्र प्रताप वर्मा शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।

कार्यक्रम में क्षेत्र के नेशनल इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज, युगांतर इंटर कॉलेज, जैसे विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिक्षा से जुड़े प्रेरक संदेशों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। विधायक ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने और उन्हें नियमित शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाना रहा।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *