बरेली के लोकप्रिय मेयर उमेश गौतम जी ने खुद मौके पर पहुंचकर जूस पिलाया और इस भूख हड़ताल को खत्म करवाया

कैंविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी की गिरफ्तारी के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे पंकज त्रिपाठी का अनशन आखिरकार समाप्त हो गया। कई दिनों से जारी इस अनशन का समापन उस समय हुआ जब बरेली के लोकप्रिय मेयर उमेश गौतम स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे।

मेयर उमेश गौतम ने पंकज त्रिपाठी से वार्ता कर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से जूस पिलाकर पंकज त्रिपाठी का अनशन समाप्त कराया। इस दौरान मौके पर मौजूद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया।

अनशन समाप्त होने के बाद पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी मांगों पर निष्पक्ष और न्यायपूर्ण कार्रवाई की जाएगी। वहीं मेयर उमेश गौतम ने भरोसा दिलाया कि संबंधित अधिकारियों तक उनकी बात पहुंचाई जाएगी और नियमानुसार उचित कदम उठाए जाएंगे।

अनशन समाप्त होने के साथ ही धरना स्थल का माहौल शांतिपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने इस पहल को सकारात्मक कदम बताया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *