हजरतपुर, बदायूँ। आगामी सावन माह एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना हजरतपुर परिसर में थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थाना प्रभारी ने उपस्थित डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों से शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति डीजे का संचालन नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, थाना हजरतपुर का समस्त पुलिस स्टाफ, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं डीजे संचालक उपस्थित रहे। बैठक में सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने, प्रशासन का सहयोग करने तथा सावन माह के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

जितेन्द्र यादव
एम० डी० न्यूज जिला सहा० ब्यूरो चीफ बदायूँ

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *