नरेश ओमर पत्रकार ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थानों के प्रभारी बदले, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जारी किए तबादले

फतेहपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।जारी आदेश के अनुसार, जहानाबाद थाना अध्यक्ष उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं जहानाबाद में तैनात मनीष कुमार को किशनपुर थाना अध्यक्ष बनाया गया है। किशनपुर थाना अध्यक्ष योगेश कुमार को अब थाना अध्यक्ष जहानाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी क्रम में सर्विलांस प्रभारी अभिलाष तिवारी को थाना अध्यक्ष धाता नियुक्त किया गया है। असोथर थाना अध्यक्ष रामशंकर सरोज को प्रभारी निरीक्षक मालवा बनाया गया है, जबकि मालवा के प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा को थाना अध्यक्ष असोथर की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात रमेश पटेल को प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 बनाया गया है। वहीं निरीक्षक प्रमोद पाठक को नारकोटिक्स सेल के साथ-साथ डीसीआरबी प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed