पत्रकार श्रवण तिवारी

अटरिया सीतापुर क्षेत्र में कई दिनों से गांवों में बिजली आपूर्ति थप हो जाने से लोगो को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। सिधौली उपकेंद्र से पोषित गंधौली फीडर की विद्युत व्यवस्था रविवार सुबह करीब पांच बजे से ससेना,कसावा, बहादुरपुर,गंगापूर,कठवा,बैसुवा,अनवरपुर फतेखेरवा,हिम्मतनगर,फलासपुर समेत आस पास के गांवों में बिजली नहीं आयी। बिजली आपूर्ति बधित होने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित रही और उमस भरी गर्मी में लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। घरेलू कार्यो के साथ साथ दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी दिक्क़त का सामना उठाना पड़ा।लम्बे समय से बिजली बाधित रहने से क्षेत्र के अधिकांश गांव अंधेरे में डूब रहे और विद्युत उपकरण भी शॉपिन बन गये । गंधौली फीडर के तमाम ग्रामीण उपभोक्ताओं कहना है की सिधौली पावर हाउस के जिम्मेदार अधिकारी SDO फोन नहीं उठाते है । कई जगहों पर तार जलकर टूट गये है कोई सही करने वाला नहीं है। विभाग बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। सिधौली बिजली विभाग ने बताया की विद्युत व्यवस्था सही की जा रही है

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *