Oplus_131072

इनरव्हील क्लब बदायूं द्वारा ज्ञानदीप प्रोजेक्ट के अंतर्गत पुस्तकों का दान।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं,इनरव्हील क्लब बदायूं ने अपने ज्ञानदीप प्रोजेक्ट के अंतर्गत महाराजा हरिश्चंद्र पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की उपयोगी पुस्तकों का दान किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं पुस्तक प्रेमियों में अध्ययन की रुचि बढ़ाना तथा उन्हें बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है।क्लब की अध्यक्षा रागिनी रस्तोगी ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का अमूल्य स्रोत हैं और उनका दान समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Oplus_131072

उन्होंने बताया कि इनरव्हील क्लब बदायूं आगे भी शिक्षा एवं समाजसेवा से जुड़े ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करता रहेगा।इस अवसर पर क्लब की पीडीसी साधना रस्तोगी सहित क्लब की पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक एवं सराहनीय प्रयास बताया।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed