Oplus_131072

पुलिस चौकी बनी अखाड़ा, पुलिस के सामने दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे ।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की नवादा पुलिस चौकी में बुधवार दोपहर पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, लात-घूंसे और कुर्सियां चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है घटना से चौकी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। चौकी अखाड़ा बन गई जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई को सालारपुर निवासी शमशाद ने वसीम, साजिद, मुख्तयार और शरीफ के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को मुकदमे का आरोपी पक्ष किसान यूनियन के साथ अपनी शिकायत लेकर चौकी पहुंचा था। जहां शरीफ पुत्र रफामुद्दीन का आरोप है कि वह चौकी प्रभारी को शिकायत बता रहे थे,

Oplus_131072

तभी पूर्व प्रधान इस्तकार एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। इसके बाद चौकी परिसर में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद ग्रामीण चौकी पहुंच गए और कार्यवाही की मांग करने लगे। वायरल वीडियो के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। चौकी प्रभारी योगराज सिंह ने बताया कि एक पक्ष के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज था। एक पक्ष किसान यूनियन के साथ पहले से मौजूद था दूसरे पक्ष को गवाह लेकर बुलाया गया था लेकिन वह भी उसी समय चौकी पर आ गया जिससे विवाद हो गया दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के दो-दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

21 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed