द वाइब बार में मारपीट, तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट बाजार के निकट द वाइब बार में बीती रात हुई मारपीट की घटना के मामले में सिगरा पुलिस ने तीन युवकों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/135/126 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई किए गए आरोपितों में वैभव जायसवाल (20 वर्ष) निवासी हैबीपुरा, थाना चेतगंज, शाहिद खान (20 वर्ष) निवासी शिवपुर तथा समीर कुमार (20 वर्ष) निवासी दयानगर, थाना सिगरा शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। उनके नाम-पते की पुष्टि होने के बाद उनके विरुद्ध भी नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *