MD NEWS बहुआयामी समाचार
रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, बुढ़ाना – मुजफ्फरनगर
बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। जनहित की आवाज़ उठाने वाले पत्रकार को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्रकार से मिलने आए कुछ लोगों ने बिना बातचीत किए विवाद शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, बाद में पत्रकार के घर पहुंचकर वहां मौजूद महिला को भी कथित रूप से डराया-धमकाया गया। घटना के वीडियो और फोटो होने का भी दावा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि “पत्रकार 24 घंटे जनकल्याण के लिए खड़ा रहता है।” ऐसे में यह घटना पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
अब सबसे बड़ा सवाल…
क्या जनहित में काम करने वाले पत्रकार सुरक्षित हैं?
पत्रकारों को धमकाने वालों पर कब होगी सख्त कार्रवाई?
क्या पत्रकारों और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी?
