रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज (लखीमपुर)


लखीमपुर खीरी। तहसील मितौली के विकास खंड बेहजम अंतर्गत ग्राम टेड़वा में घूरे के गड्ढे को लेकर चल रहे विवाद के समाधान के लिए शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनी और स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन अंतिम निर्णय न होने से मामला अभी भी अधर में लटका हुआ है।


जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी सुमन देवी पत्नी स्वर्गीय बालगोविंद तिवारी और अशोक कुमार पुत्र नंदकिशोर के बीच लंबे समय से घूरे के गड्ढे को लेकर विवाद चला आ रहा है। सुमन देवी का आरोप है कि अशोक कुमार उन्हें अपने घूरे के गड्ढे में गोबर व अन्य कूड़ा डालने से रोकते थे, जिससे कई बार दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।
बताया गया कि इस संबंध में सुमन देवी ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मितौली को लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने राजस्व विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
एसडीएम के आदेश के क्रम में राजस्व टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया, संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली तथा दोनों पक्षों से बातचीत की। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि टीम निरीक्षण के बाद बिना किसी स्पष्ट और अंतिम निर्णय के वापस लौट गई, जिससे विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो और गांव का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed