Oplus_131072

मायावती का बड़ा फैसला, जयपाल सिंह बने बदायूं बसपा जिलाध्यक्ष

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं। बहुजन समाज पार्टी बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में जयपाल को बदायूं का नया बसपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद जयपाल ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती एवं वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। जारी संगठनात्मक सूची में बरेली मंडल के अंतर्गत बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है, जिसमें बदायूं के लिए जयपाल के नाम पर मुहर लगी है। पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अन्य संगठनात्मक ढांचे में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *