
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर
फतेहपुर। जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को अंगूठा दिखाते हुए एक मनचले द्वारा 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सरेराह बदसलूकी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की बेबस मां ने थाने के चक्कर काटकर न्याय की गुहार लगाई है और थाना प्रभारी को लिखित तहरीर सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। (सुरक्षा एवं कानूनी कारणों से पीड़िता, अंधेरे का फायदा उठाना चाहा, पर शोर से खुली पोल
पीड़िता के अनुसार, यह घटना बीते 14 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 11 बजे की है, जब वह मासूम किशोरी रास्ते से अपने घर लौट रही थी। तभी घात लगाए बैठे सुदामापुर निवासी रामसुमेर (पुत्र स्वर्गीय श्रीपाल) ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए किशोरी को पीछे से दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती व छेड़खानी करने लगा।
अचानक हुए इस हमले से सहमी किशोरी ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी जान बचाने के लिए आसमान सिर पर उठा लिया। किशोरी को जोर-जोर से चिल्लाता देख और ग्रामीणों के जुटने के डर से आरोपी वह मौके से रफूचक्कर हो गया पुलिसिया कार्रवाई पर टिकी नजरें
रोती-बिलखती किशोरी ने घर पहुंचकर जब अपनी मां को आपबीती सुनाई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिना समय गंवाए पीड़िता की मां ने भरियांव थाने में आरोपी रामसुमेर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी मुस्तैदी दिखाती है। स्थानीय पुलिस का दावा है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है
