Oplus_131072

पैथोलॉजी लैब संचालकों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं,कुंवरगांव कस्बे में बिना पंजीकरण संचालित पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लैब संचालकों ने विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि निरीक्षण सभी लैबों का किया गया, लेकिन नोटिस केवल कुछ चुनिंदा संचालकों को ही जारी किए गए। उनका कहना है कि कस्बे में एक दर्जन से अधिक लैब संचालित हैं, फिर भी कार्रवाई सीमित लोगों तक ही क्यों रही।लैब संचालकों का कहना है कि बुधवार को विभागीय टीम ने कई लैबों का निरीक्षण किया था, लेकिन बाद में केवल तीन लैबों को नोटिस दिए गए। इससे कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ संचालकों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि नोटिस मिलने के बाद उन्हें सीएमओ कार्यालय आने के लिए फोन भी किए गए, जिससे संचालकों में असमंजस और नाराजगी का माहौल है।कुछ संचालकों का यह भी दावा है कि निरीक्षण के समय उनकी लैब बंद थी, इसके बावजूद नोटिस पड़ोसी दुकानदारों के माध्यम से भिजवा दिए गए। उनका कहना है कि यदि विभाग नियमों के तहत कार्रवाई कर रहा है तो सभी लैबों की समान रूप से जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग का पक्ष सामने आना बाकी है।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *