व्यापारियों के हितों पर हुई चर्चा, व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने चौबेपुर थाना प्रभारी से की शिष्टाचार भेंट

वाराणसी। व्यापारियों की सुरक्षा, समस्याओं के समाधान एवं बेहतर समन्वय को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पूर्व थाना प्रभारी जंसा एवं वर्तमान थाना प्रभारी चौबेपुर श्री अनिल कुमार शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। थाना प्रभारी श्री अनिल कुमार शर्मा ने व्यापारियों को सुरक्षा एवं सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
शिष्टाचार भेंट के दौरान जिला अध्यक्ष एवं चौबेपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री नन्हे जायसवाल, श्री मोहन यादव, श्री दशरथ केसरी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वाराणसी ग्रामीण व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं जंसा व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री शुभम कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में सुरक्षित एवं सकारात्मक व्यापारिक वातावरण को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *